Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   only brother of four sister died on Bhai Dooj in Aliganj in Etah

भैया दूज पर इकलाैते भाई की माैत: तिलक के लिए राह देखती रहीं चार बहनें, घर पहुंची युवक की लाश; फट पड़ा कलेजा

Wed, 11 Nov 2026 07:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 07:47 PM IST
सार

हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
only brother of four sister died on Bhai Dooj in Aliganj in Etah
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज में भाई दूज के पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रहीं थीं, वहीं अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चार बहनों के इकलौते भाई 20 वर्षीय अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई की मौत की खबर मिलते ही बहनों की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधकर और तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी जाती थीं, उसी भाई का शव देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया निवासी अभिषेक पुत्र राकेश बाइक से अमरोली रतनपुर गांव गया था। बताया गया कि अमरोली गांव में अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। अभिषेक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। भाई दूज के अवसर पर युवक की मौत ने परिवार को जिंदगीभर न भूलने वाला गम दिया। बहनों के लिए यह पर्व खुशियों के बजाय कभी न भरने वाला जख्म दे गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed