{"_id":"6a91beaa4a828bd7c8061746","slug":"video-sisters-tied-rakhis-on-their-brothers-wrists-in-etah-jail-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
एटा में रक्षाबंधन के पर्व पर जिला कारागार में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। लंबे इंतजार के बाद भाइयों से मुलाकात हुई तो कई बहनों की आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद भविष्य और जल्द घर लौटने की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारियां की गई थीं। बहनों के लिए जेल परिसर के बाहर बैरिकेडिंग कर अलग व्यवस्था की गई। सुबह से ही महिलाओं और युवतियों की कतार लगनी शुरू हो गई। मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के लिए प्रतीक्षालय में बैठने के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई थी। सुबह आठ बजे से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों से आई बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए पहुंचीं। राखी, मिठाई और अन्य सामान लेकर पहुंचीं महिलाओं ने निर्धारित प्रक्रिया के बाद भाइयों से मुलाकात की। इस दौरान कई बहनें भाइयों को देखकर भावुक हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।