फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agrabandhu Committee Dispute: Former President Vishnu Agarwal Denies Embezzlement Allegations

अग्रबंधु समिति विवाद: गबन केस में पूर्व अध्यक्ष का पलटवार, विष्णु अग्रवाल ने आरोप नकारे; ये चेतावनी दी

Mon, 31 Aug 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

अग्रबंधु समन्वय समिति के पूर्व अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने अपने खिलाफ लगे गबन, धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संस्था के बैंक खाते से रकम निकालने के लिए कम से कम दो हस्ताक्षर जरूरी थे, इसलिए वह अकेले धन नहीं निकाल सकते थे।

विज्ञापन
Agrabandhu Committee Dispute: Former President Vishnu Agarwal Denies Embezzlement Allegations
अग्रबंधुओं के नाम पर डेढ़ करोड़ का चंदा घोटाला? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अग्रबंधु समन्वय समिति से जुड़े विवाद में पूर्व अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने अपने खिलाफ लगे गबन के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2004 में गठित संस्था का नवीनीकरण न होने पर 2019 में नई संस्था पंजीकृत हुई थी। वर्ष 2024 तक वैध नवीनीकरण प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रमाशंकर अग्रवाल और तारा चंद मित्तल ने कराया था। वह 19 अप्रैल से 26 अगस्त 2024 तक अमेरिका में थे। इससे नवीनीकरण में उनका कोई योगदान नहीं था।
विज्ञापन


उनके खिलाफ 27 सितंबर 2025 को थाना कमला नगर में धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका पर अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि संस्था के बैंक खाते से निकासी के लिए कम से कम दो हस्ताक्षर अनिवार्य थे। इसलिए वह अकेले खाते से रकम नहीं निकाल सकते थे। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed