{"_id":"6a9504d81ffc257698067030","slug":"gambling-den-in-the-jungle-eight-arrested-in-agra-with-50-200-cash-and-playing-cards-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में जुए की महफिल: 50 हजार की नकदी संग आठ जुआरी गिरफ्तार, ताश की गड्डी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में जुए की महफिल: 50 हजार की नकदी संग आठ जुआरी गिरफ्तार, ताश की गड्डी भी बरामद
Mon, 31 Aug 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:06 AM IST
सार
आगरा की सिकंदरा पुलिस ने रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल में जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा पुलिस ने रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शिवम निवासी सिर की मंडी, सौरभ राजपूत निवास नगला पदी, रवि महौर निवासी राजनगर, मनोज कुमार, गोपाल चौरसिया और गौरवेंद्र तीनों निवासी नगला पदी, अभिषेक ठाकुर निवासी राजा मंडी, राहुल निवासी पंजाबी बाग दयालबाग हैं।
विज्ञापन