Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Demand raised for a review of UGC reservation provisions; memorandum submitted seeking equal opportunities for economically disadvantaged students.
{"_id":"6a9575b825246ad51807f316","slug":"video-demand-raised-for-a-review-of-ugc-reservation-provisions-memorandum-submitted-seeking-equal-opportunities-for-economically-disadvantaged-students-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूजीसी के आरक्षण प्रावधानों की समीक्षा की मांग, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को समान अवसर देने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूजीसी के आरक्षण प्रावधानों की समीक्षा की मांग, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को समान अवसर देने के लिए सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने यूजीसी से जुड़े आरक्षण प्रावधानों की समीक्षा की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशासन संगम लाल को सौंपा। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर देने की मांग की गई। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और अवसर का अधिकार देता है। आर्थिक रूप से कमजोर किसान, मजदूर और निम्न व मध्यम आय वर्ग के परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महासभा ने आरक्षण व्यवस्था की समय-समय पर स्वतंत्र समीक्षा, क्रीमी लेयर को पारदर्शी बनाने और नए प्रावधानों से पहले व्यापक संवाद की मांग की। ज्ञापन में जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, कोचिंग, छात्रावास और कौशल विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। महासभा ने कहा कि मांग किसी वर्ग के अधिकार समाप्त करने के लिए नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर दिलाने के उद्देश्य से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।