{"_id":"6a9efaa407bafb9514068474","slug":"iron-rod-stuck-in-mouth-removed-after-90-minute-surgery-etah-news-c-163-1-eta1003-156268-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेढ़ घंटे की सर्जरी कर निकाली मुंह में फंसी सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेढ़ घंटे की सर्जरी कर निकाली मुंह में फंसी सरिया
Mon, 07 Sep 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव बावली में रविवार की शाम को हुए हादसे में बालक के मुंह में फंसी सरिया को चिकित्सकों ने डेढ़ घंटे की सर्जरी के बाद निकाला। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के हाथ खड़े कर दिए जाने पर एक निजी अस्पताल में निजी चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी कर सरिया को बाहर निकाला।
बावली में एक निर्माणाधीन मकान में बच्चे खेल रहे थे, खेलते समय प्रबल के छह वर्षीय पुत्र विनीत का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह एक कॉलम के ऊपर जा गिरा। इसमें निकल रही सरिया उसके गर्दन के पास से घुसकर मुंह में फंस गई। जानकारी पर लोगों ने सरिया को काटकर बालक को निकाला।
मुंह में फंसी सरिया को निकालने के लिए बालक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों के हाथ खड़े करने पर परिजन बालक को निजी अस्पताल ले गए। यहां अन्य चिकित्सकों की मदद से बालक के मुंह में फंसी सरिया को बाहर निकाल दिया गया।