{"_id":"6a9ef932fe5d1be4a1011a12","slug":"swine-flu-samples-for-three-people-including-the-chief-pharmacist-etah-news-c-163-1-eta1004-156223-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन लोगों के लिए स्वाइन फ्लू के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन लोगों के लिए स्वाइन फ्लू के नमूने
Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में स्वाइन फ्लू के तीन मामले मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में तीन लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें एक युवक चीफ फार्मासिस्ट के रूप में कार्य कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में सोमवार को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध तीन मरीजों के नमूने लिए गए। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिलेगी। इसके बाद ही मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में संचालित फ्लू क्लीनिक में 150 संदिग्ध मरीजों को उपचार दिया गया। मरीज सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थे। गौरतलब है कि जिले में स्वाइन फ्लू से एक चिकित्सक की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को तीन मरीजों के नमूने आरटीपीसीआर के माध्यम से लिया गया। नमूने लेने के दौरान इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की एनएमएस रीना चाहर, लैब टेक्नीशियन शिवांगी और राहुल मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में बनाया गया है 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड
मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध व पुष्टि होने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। तीसरे तल पर 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें 5 वार्ड बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में सोमवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन तीन लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। - डॉ. योगेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, माइक्रोबायोलॉजी लैब