{"_id":"69c7db6794bb1a54990c451f","slug":"video-two-day-volleyball-and-kabaddi-tournament-kicks-off-in-chandauli-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, VIDEO
यूथ स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप 2026 के तहत यूथ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खझरा गांव स्थित बाबा भोलेनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी मुकाबले में जूनियर वर्ग के रेफरी मदन राय के निर्देशन में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सिकठा और कमहरिया के बीच खेले गए मुकाबले में सिकठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमहरिया को दो अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में धुस्का (जमानिया, गाजीपुर) और मोहम्मदाबाद के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंततः धुस्का टीम ने मोहम्मदाबाद को सात अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खेल प्रतियोगिता का संचालन उत्तर प्रदेश के सचिव ज्वाला प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर आधिकारिक टीम में अंकित, परमानंद यादव, दिलीप सिंह, राहुल राय, विकास सिंह, अमन यादव (मंटू) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में मंटू सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।