फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murdered cousin by plunging an iron weapon used for killing pigs into his stomach in chandauli

यूपी: सुअर मारने वाले हथियार से भाई की हत्या, बच्चों के विवाद में हुई थी मारपीट; छह माह पहले की थी दूसरी शादी

Thu, 17 Sep 2026 06:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 17 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान युवक पर सुअर मारने वाले लोहे के हथियार से हमला कर दिया गया। पेट में गंभीर चोट लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के चाचा और चचेरे भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Murdered cousin by plunging an iron weapon used for killing pigs into his stomach in chandauli
बिलखते परिजन और बबलू सोनकर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। चाचा से मारपीट के दौरान पहुंचे चचेरे भाई ने बबलू सोनकर (35) पर उकनी (सुअर को मारने के लिए सरिया से तैयार किया गया हथियार) से हमला कर दिया। हमले में उकनी बबलू के पेट में घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन




राजकीय महिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार की भोर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर चाचा और उसके पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रेमा गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार की शाम इसी बात को लेकर बबलू सोनकर और उसके चाचा मोती सोनकर के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मोती सोनकर का पुत्र गोलू उर्फ राजा मौके पर पहुंचा और उकनी से बबलू पर हमला कर दिया। लोहे का हथियार बबलू के पेट में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में बबलू को लहूलुहान हालत में राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की भोर में बबलू की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बबलू के चाचा मोती सोनकर और उसके पुत्र गोलू उर्फ राजा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी है।सीओ पीडीडीयू अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बबलू सोनकर की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ठेले पर पानी और भुट्टा बेचकर चलाता था परिवार
बबलू सोनकर ठेले पर पानी और भुट्टा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की करीब दो वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां चार वर्षीय बच्ची और तीन वर्षीय बेबी हैं। करीब छह माह पहले बबलू ने आरती से दूसरी शादी की थी। उसकी मौत से परिवार के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed