{"_id":"69a071bc44cbe888250f92fd","slug":"video-teachers-stage-protest-against-tet-requirement-submit-memorandum-addressed-to-prime-minister-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा; VIDEO
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर टीईटी लागू किए जाने के विरोध में धरना दिया। बाद में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 से लागू है। अधिनियम के अनुसार इसकी प्रभावी तिथि से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होती। बावजूद इसके सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर के निर्णय ने देशभर में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा जारी रखने या पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, जो शिक्षकों के अनुसार सरासर अन्याय है।
उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में देशभर के शिक्षक और मान्यता प्राप्त संगठन टीचर फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व में आंदोलनरत हैं और पुराने शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट देने की मांग कर रहे हैं। धरने में शामिल शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी अपनी मांगों से अवगत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।