{"_id":"69710506f872c33a4e0f8663","slug":"video-residents-of-pdd-nagar-express-objection-to-road-widening-project-meet-with-executive-engineer-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडीडीयू नगरवासियों ने जताई आपत्ति, एक्सईएन से की मुलाकात; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडीडीयू नगरवासियों ने जताई आपत्ति, एक्सईएन से की मुलाकात; VIDEO
नगर में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई कम किए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष है। इसी क्रम में बुधवार को पीडीडीयू नगर निवासी संतोष पाठक, अंशु त्रिपाठी, अभी, सोनू सिंह सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
संतोष पाठक ने एक्सईएन से सवाल किया कि नगर में सड़क की चौड़ाई क्यों कम की जा रही है। इस पर एक्सईएन ने बताया कि सड़क निर्माण का डिजाइन और चौड़ाई ऊपर से जारी निर्देशों के अनुसार तय की गई है और जब तक शासन स्तर से कोई बदलाव नहीं होता, तब तक सड़क का निर्माण इसी मानक के अनुसार किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पीडीडीयू नगर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए फोरलेन की जगह सिक्स लेन सड़क की आवश्यकता है। संतोष पाठक ने कहा कि फोरलेन बनने से भविष्य में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है, जबकि सिक्स लेन सड़क बनने से लंबे समय तक यातायात समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे जल्द ही जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे, ताकि शासन स्तर पर निर्णय लेकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके और नगरवासियों को जाम से स्थायी राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।