फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The DRM reviewed development works and safety arrangements.

Chandauli News: डीआरएम ने विकास कार्यों और संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The DRM reviewed development works and safety arrangements.
पीडीडीयू नगर। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार दोपहर पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण कर विकास कार्यों और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम ने जंक्शन यार्ड के निकट ट्रैक्शन वितरण (टीआरडी) विभाग के ओएचई एवं पीएसआई डिपो का निरीक्षण किया। इसके बाद जीटीआर ब्रिज के पास यार्ड में ट्रैक, पॉइंट्स और क्रॉसिंग की संरक्षा जांची। उन्होंने स्ट्रेचर बार, फिटिंग्स और पॉइंट्स के संचालन तंत्र की स्थिति देखी। ट्रैकमैन से संवाद कर रेल, स्लीपर और फिटिंग्स के नियमित निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और संरक्षा के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने मुख्य आरआरआई भवन से जीटीआर ब्रिज तक के क्षेत्र का अवलोकन किया। साथ ही यार्ड में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा कर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। जंक्शन के गेट संख्या तीन के पास विकसित हो रहे पार्किंग क्षेत्र और रास्ते के निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी। उन्होंने भूमि समतलीकरण सहित शेष कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान एडीआरएम सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed