{"_id":"69e243093058eb3b19042c5b","slug":"video-residents-of-jalilpur-protest-over-contaminated-water-supply-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज जलीलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज जलीलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत जलीलपुर गांव में 25 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने बाल्टी में गंदा पानी भरकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जल निगम की पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से 25 से अअधिक घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई। बावजूद इसके पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई। गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप पर आश्रित होना पड़ रहा है। नल से मिले जल का न तो पीने में उपयोग हो रहा है और न ही अन्य कार्य में। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराकर साफ पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू खान, नौशाद अहमद, अरशद अंसारी, वसीम अंसारी, रहमतुल्लाह, इमरान अहमद, सनी खान, असलम, शहाबुद्दीन, कयूम खान आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।