{"_id":"6ae7a6109fb26e0e2704ad7d","slug":"committee-members-engaged-in-cleaning-the-mansarovar-pond-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157091-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मानसरोवर तालाब की सफाई में जुटे कमेटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मानसरोवर तालाब की सफाई में जुटे कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब की सफाई करते छठ पूजा समिति के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : samvad
पीडीडीयू नगर। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने मानसरोवर तालाब में सफाई अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए अभियान में तालाब के चारों सेक्टरों की सफाई की गई।
इस दौरान शराब की बोतलें, गिलास, पॉलिथीन और खंडित मूर्तियां मिलीं। सफाई के दौरान कई सदस्य चोटिल हो गए। कमेटी के संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने बताया कि तालाब के कई छठ घाट क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
इससे व्रतियों को पूजा करने में परेशानी होगी और घाटों की संख्या भी कम हो जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी और रेल मंडल प्रबंधक से घाटों की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही तालाब को नशेड़ियों का अड्डा बनने से रोकने के लिए पुलिस की नियमित पैदल गश्त कराने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छठ पूजा तक कई चरणों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पवन शर्मा, विनोद कुमार, अजीत ईमानदार, कुमार नंद जी, दीपक कुमार, हर्ष सिंह, निखिल राज, ओमप्रकाश रजक आदि शामिल थे।