{"_id":"6ae7a5356e2cb974fe0e4a43","slug":"wall-collapses-during-excavation-of-a-tank-worker-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157070-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टंकी की खोदाई के दौरान दीवार ढही, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टंकी की खोदाई के दौरान दीवार ढही, मजदूर की मौत
विज्ञापन
औरइया में गिरी दीवार,जिसमें दबकर मजदूर की हुई मौत। स्रोत:-जागरूक पाठक
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के औरइया गांव में शनिवार देर शाम शौचालय की टंकी के लिए खोदाई करते समय ईंट की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से विमल कुमार (34) को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
औरइया गांव निवासी प्यारे राम के घर शौचालय की टंकी के लिए खोदाई का काम चल रहा था। इस दौरान विमल कुमार और प्यारे राम टंकी खोद रहे थे। तभी अचानक बगल की ईंट की दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। इससे दोनों मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंचे रामपुर चौकी प्रभारी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां से विमल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। विमल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुदामी देवी, पत्नी रिंकी देवी, पुत्री अनुष्का और पुत्र आयुष्मान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विमल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।