{"_id":"6a3ffc10fe5a3db2e20adfc1","slug":"video-power-out-for-20-hours-villagers-in-distress-amidst-intense-humidity-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 घंटे गुल रही बिजली, भीषण उमस में ग्रामीण बेहाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे गुल रही बिजली, भीषण उमस में ग्रामीण बेहाल; VIDEO
टांडाकला। भीषण गर्मी और उमस के बीच टांडाकला गांव में लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोगों को हाथ के पंखों के सहारे गुजारनी पड़ी, जबकि गर्मी से लोग बेहाल रहे।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली का केबल तार जलकर टूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह लाइनमैन अजय मौर्या और विनोद यादव मौके पर पहुंचे और जले हुए तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। हालांकि तार हल्का होने के कारण बिजली का लोड नहीं झेल सका और दोबारा जलकर नीचे लटक गया, जिससे आपूर्ति फिर बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मजबूत केबल लगाकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।