{"_id":"697a33c72d1c41b06e066893","slug":"video-nilgai-and-stray-animals-wreaking-havoc-farmers-staying-up-night-to-protect-crops-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीलगाय और लावारिस पशुओं का आतंक, फसल बचाने को रातभर जाग रहे किसान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय और लावारिस पशुओं का आतंक, फसल बचाने को रातभर जाग रहे किसान; VIDEO
दुलहीपुर क्षेत्र में नीलगाय और लावारिस पशुओं के बढ़ते उत्पात से किसान बुरी तरह परेशान हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसलें आए दिन नीलगायों द्वारा नष्ट की जा रही हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद उन्हें सुबह, दोपहर और शाम खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नीलगाय और आवारा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल साबित हो रहा है।
क्षेत्र के कई गांवों में नीलगाय और लावारिस पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पलक झपकते ही खेतों में खड़ी फसलें रौंद दी जा रही हैं। दिन में जहां लावारिस गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं शाम ढलते ही नीलगाय झुंड में खेतों में घुसकर फसलों को चरने के साथ-साथ रौंदकर बर्बाद कर दे रही हैं। मौसम की मार झेल रहे किसानों पर अब इस समस्या ने दोहरी मार डाल दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।