{"_id":"6979e3546129bd69a201f3f0","slug":"video-greater-noida-two-wardens-arrested-in-b-tech-students-suicide-case-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: B.Tech छात्र की आत्महत्या मामले में दो वार्डन गिरफ्तार, उकसावे का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: B.Tech छात्र की आत्महत्या मामले में दो वार्डन गिरफ्तार, उकसावे का है आरोप
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में दो वार्डन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली।
23 जनवरी की रात बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि वो शराब पीकर हॉस्टल पहुंचा था। जिस पर हॉस्टल प्रबंधन ने फटकार लगाई और वीडियो बनाकर पिता को भेजा था। इस बात से परेशान होकर छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
घटना के बाद साथ के छात्रों ने हॉस्टल में काफी हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। साथ ही काफी छात्रों ने हॉस्टल भी छोड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो वार्डन को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार को पुलिस ने वार्डन सुधांशु उर्फ शेखर निवासी ठाकुरबाडी बक्सर बिहार और रोहित भाटी निवासी कमराला चक्रसेनपुर को गिरफ़्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।