{"_id":"6a6a2b51431b52cef104fdd4","slug":"video-devotees-partook-of-prasad-at-ddu-junction-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, VIDEO
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में गुरु पूर्णिमा और सावन के मद्देनजर गो रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रिंस जायसवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों में प्रसाद वितरित करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भंडारे का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, राकेश तिवारी, अजीत कुमार, राजा, सोनू सिंह, संजीव पटेल, दुर्गा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।