फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Puja Special train to run between Kolkata and Alamnagar

Chandauli News: कोलकाता-आलमनगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Puja Special train to run between Kolkata and Alamnagar
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा, दीपावली और डाला छठ के मौके पर कोलकाता और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सीटों की मारामारी नहीं झेलनी होगी। रेलवे लखनऊ के आलमनगर और कोलकाता के बीच पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इससे पीडीडीयू जंक्शन से कोलकाता और लखनऊ पहुंचना आसान होगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 03107 कोलकाता-आलमनगर पूजा स्पेशल कोलकाता से 15, 22, 29 अक्तूबर तथा 5, 12, 19 और 26 नवंबर को चलेगी। वहीं, आलमनगर से यह ट्रेन 17, 24, 31 अक्तूबर तथा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से रात 11:50 बजे रवाना होगी और नई हट्टी, वर्दमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा और गया होते हुए दोपहर एक बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वाराणसी और सुल्तानपुर होते हुए शाम 7:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी। आलमनगर से ट्रेन रात 1:45 बजे रवाना होगी और सुल्तानपुर व वाराणसी होते हुए सुबह 8:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर रात 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed