{"_id":"69dd19b790e8b67be8086bd0","slug":"video-despite-administrations-promises-no-cylinders-received-vaisakhi-langar-runs-on-improvised-solutions-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के वादे के बावजूद नहीं मिले सिलिंडर, जुगाड़ से चल रहा वैशाखी का लंगर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के वादे के बावजूद नहीं मिले सिलिंडर, जुगाड़ से चल रहा वैशाखी का लंगर; VIDEO
नगर में बैसाखी का पर्व बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है। तीन दिनों तक होने वाले इस आयोजन में लंगर की व्यवस्था होती है। सिलिंडकर किल्लत को देखते हुए लंगर बनाने के लिए नगर स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति विभाग में एलपीजी सिलिंडर के लिए आवेदन दिया गया । आरोप है कि विभाग की ओर की ओर सिलिंडर के इंतजाम को लेकर बेरूखी दिखाई इससे सिख समाज में आक्रोश पनप गया है। फिलहाल कमेटी के आह्वान पर लोगों ने निजी स्तर पर लंगर के लिए सिंलिडर उपलब्ध करवा दिये है। प्रबंध कमेटी के अनुसार हर वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम में दस हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है।
नगर में सिख समाज की ओर से पिछले 77 वर्षेा से नगर में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयेाजन होता है। इसमें पहले दिन नगर कीर्तन, अगले दिन कवि दरबार और फिर बैसाखी का कार्यक्रम आयोजित होता है। इन तीन दिनों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से की जाती है। इस बार एलपीजी गैस सिलिंडकर की किल्लत होने के कारण शुरू में गैस एजेंसी संचालक की ओर से हाथ खड़े करते हुए जिला पूर्ति विभाग की ओर से इस बाबत परमिशन लिये जाने को कहा गया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी के यहां लिखित आवेदन दिया गया। इस मामले में विभाग की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाई गई। आरोप है कि जब प्रबंध कमेटी की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी के सीयूजी नंबर पर वार्ता की गई तो फोन पर वार्ता करने वाले व्यक्ति ने लंगर के लिए सिलिंडर की व्यवस्था कोई प्रावधान होने की बात से इंकार कर दिया। इससे समाज में आक्रोश पनप गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।