{"_id":"6af81ddaa2a5a0735d00bbba","slug":"video-chandauli-even-more-than-50-special-trains-failed-to-ease-the-rush-shoving-and-jostling-seen-even-in-ac-coaches-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली: 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनें भी कम नहीं कर सकीं भीड़, एसी कोच में भी धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनें भी कम नहीं कर सकीं भीड़, एसी कोच में भी धक्कामुक्की
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को हो गई, लेकिन बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। पीडीडीयू जंक्शन पर पटना रूट की ट्रेनों में हालात ऐसे रहे कि एसी कोच में भी जनरल जैसी भीड़ दिखाई दी। यात्री कोच के दरवाजों, गलियारों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करने को मजबूर रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसी कोच में भी यात्रियों की भीड़
छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे हैं। शुक्रवार को पर्व की शुरुआत के बाद भी डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। जनरल कोच पहले से ही क्षमता से अधिक भरे रहे। बाद के स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही थी।
कई यात्री कोच के दरवाजों, गलियारों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करते दिखे। कुछ यात्रियों को शौचालय के आसपास भी जगह तलाशनी पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच में भी यात्रियों की भीड़ नजर आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।