Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi woman labor left care nurse referred elsewhere explanation CMO Human Rights Commission stern stance

वाराणसी: नर्स के भरोसे 12 घंटे प्रसूता का इलाज, फिर किया रेफर, सीएमओ से मांगा जवाब; मानवाधिकार आयोग सख्त

Sat, 14 Nov 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:03 AM IST
सार

वाराणसी में नर्स के भरोसे 12 घंटे तक प्रसूता का इलाज किए जाने और बाद में उसे रेफर करने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने सीएमओ को नोटिस जारी कर 20 जनवरी तक जवाब मांगा है। मामले में अस्पताल की कार्यप्रणाली और प्रसूता को उपलब्ध कराए गए उपचार पर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi woman labor left care nurse referred elsewhere explanation CMO Human Rights Commission stern stance
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जैतपुरा क्षेत्र के सरैया स्थित अर्शी हॉस्पिटल में प्रसूता के इलाज में कथित लापरवाही और शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संवेदनहीनता के मामले को राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। रोमैषा नामक महिला से जुड़े इस प्रकरण में आयोग ने नोटिस जारी किया है और सीएमओ से आगामी 20 जनवरी तक विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रसूता रोमैषा छह महीनों से लगातार इसी अस्पताल में अपना नियमित चेकअप करा रही थी। डिलीवरी के लिए मरीज को 11 अक्तूबर की सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दिन भर नर्स के भरोसे मरीज का इलाज चलता रहा। करीब 12 घंटे बाद रात 10 बजे महिला चिकित्सक अस्पताल पहुंची और ऑपरेशन से डिलीवरी होने की बात कहकर ऊपर चली गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

मांगा जवाब, जांच रिपोर्ट तलब

आरोप है कि कुछ ही देर बाद उन्होंने ऊपर से ही फोन कर मरीज को कहीं और ले जाने को कह दिया और यह तर्क दिया कि अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना डिस्चार्ज पेपर दिए ही मरीज को बाहर कर दिया। शिकायत करने पर लीपापोती के आरोप पीड़िता के पति इसरार अहमद का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत जब तहसील दिवस में की गई, तो जांच के नाम पर एसीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था में कोई खामी नजर नहीं आई।

वहीं, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर शिकायतकर्ता से बदतमीजी से बात करने का आरोप लगा है। बातचीत के वायरल ऑडियो के अनुसार, कार्रवाई की मांग करने पर कर्मचारी ने गैर-जिम्मेदाराना लहजे में कहा कि क्या फांसी चढ़ा दें? इसके अलावा, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज मांगने पर कर्मचारी द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि रिकॉर्डिंग केवल सात दिनों की ही सुरक्षित रहती है।

विज्ञापन

शिकायत आने पर अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। पूरे प्रकरण के संबंध में अस्पताल प्रशासन से बात की गई, जिसमें सामने आया कि मरीज के इलाज के लिए उक्त अस्पताल में सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं। जिस कारण मरीज को अन्यत्र के लिए रेफर किया गया था। वर्तमान में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। - डॉ. आरबी सिंह, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed