{"_id":"6af7621dd76aea7bca0b8aab","slug":"the-new-feeder-will-distribute-the-load-of-feeder-3-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157638-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नए फीडर से फीडर-3 का लोड बांटा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नए फीडर से फीडर-3 का लोड बांटा जाएगा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से निकले फीडर-3 में लोड बढ़ जाने से बिजली निगम नया फीडर बनाकर लोड बांटने की तैयारी कर रहा है। उपकेंद्र से नई सट्टी तक नए 11 हजार वोल्ट का एक्सएलपीई (कवर्ड) केबल खींचा जा रहा है। शुक्रवार को सुभाष पार्क तक केबल खींचने का काम पूरा कर लिया गया है।
आबादी बढ़ने के साथ उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में फीडर-3 पर करीब 4000 कनेक्शन का लोड है। जरा सा भार बढ़ने पर बार-बार आपूर्ति में व्यवधान होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नए फीडर का निर्णय लिया है। इसके लिए उपकेंद्र से नई सट्टी तक नया एक्सएलपीई केबल खींचा जा रहा है। इस केबल में तीन तार होंगे। कवर्ड होने के कारण केबल को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। हालांकि नई सट्टी से नए फीडर तक अभी खुले 11 हजार वोल्ट के तार से ही आपूर्ति की जाएगी। संवाद