{"_id":"6af765478cc86e7a040584cb","slug":"57-projects-including-the-construction-of-interlocking-surfaces-and-openunderground-drains-chandauli-news-c-191-1-svns1015-151329-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इंटरलाॅकिंग खुली-भूमिगत नाली समेत 57 कार्य कराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इंटरलाॅकिंग खुली-भूमिगत नाली समेत 57 कार्य कराए जाएंगे
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका के 28 वार्डों में चार करोड़ 18 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निकाय की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। धन आवंटित होने पर शहर में 57 कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़क, नाली, इंटरलाकिंग समेत अन्य छोटे और बड़े काम शामिल हैं। जिले के सात नगर निकायों में भदोही पालिका सबसे बड़ी है। इसमें कुल 28 वार्ड शामिल हैं। करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी निवास करती है। वैसे तो पालिका की तरफ से तमाम कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन अब नया सवेरा और सड़क सुधार योजना में काम कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विशेषकर सड़कों, भूमिगत नालियों के निर्माण पर पालिका अधिक ध्यान है। किन-किन वार्डों में कार्य कराए जाएंगे यह अभी तय नहीं है लेकिन जिन वार्डों में सर्वाधिक समस्या है उन्हें प्रमुखता दी जाएगी। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वें वित्त आयोग, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत कार्य योजना तैयार कर शासन में प्रेषित किया जा चुका है। धन मिलते ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर के निर्देश पर सभी 28 वार्डों के कार्ययोजना तैयार की गई। हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जैसे-जैसे धन की उपलब्धता हो रही है वैसे प्रमुखता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। नया सवेरा योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर काम कराया जाएगा।