{"_id":"6989ef37876d1f1332019e58","slug":"video-bridge-without-railings-becomes-cause-of-accidents-pwd-orders-investigation-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलिंग विहीन पुलिया बनी हादसों का कारण, पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग विहीन पुलिया बनी हादसों का कारण, पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश; VIDEO
सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कमालपुर–जमानिया मार्ग पर महुजी व विरासराय गांव के मध्य मोहरा नार नाले पर बनी पुलिया सुरक्षा रेलिंग के अभाव में आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग न होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान हर समय जोखिम में रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार, जुलाई–अगस्त माह में अगहर, बीर बहुरिया व गंगा नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने पर इस पुलिया के ऊपर करीब आठ फीट तक पानी भर जाता है। लगभग 36 मीटर लंबी और करीब 15 फीट चौड़ी इस पुलिया पर ऐसे समय में आवागमन बेहद खतरनाक हो जाता है।
बताया गया कि बीते दिनों बलिया निवासी शमशेर सिंह का ट्रक फिसलकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरा था, जिससे वह पूरी तरह पानी में डूब गया। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण लगातार छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पुलिया के निर्माण के समय लोहे की रेलिंग लगाई गई थी, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काटकर हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि मामला विभाग के संज्ञान में है और जांच के बाद शीघ्र ही पुलिया पर नई रेलिंग लगवाई जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।