Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passengers struggled to find buses on Bhai Dooj; even after waiting for hours at intersections, they found no relief.

Bulandshahar News: भाई दूज पर बसों के लिए तरसे यात्री, चौराहों पर घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers struggled to find buses on Bhai Dooj; even after waiting for hours at intersections, they found no relief.
खुर्जा में रोडवेज स्टैंड पर बस के इंतज़ार में खड़े यात्री। संवाद
बुलंदशहर। भाई दूज पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के पर्याप्त बसों के संचालन के दावे बुधवार को हवाई साबित हुए। सुबह से शाम तक रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर बसों की कमी के चलते बहनों समेत अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भूड़ चौराहे से लेकर खुर्जा रोड और शिकारपुर बाइपास तक यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। काफी देर तक बस नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मजबूरी में लोगों ने अधिक किराया देकर जोखिम भरा सफर किया।
विज्ञापन

भाई दूज पर बहनें सुबह से ही भाइयों के घर पहुंचने के लिए निकल पड़ी थीं। कोई दोपहिया वाहन से तो कोई कार और अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने रोडवेज बसों से सफर करने का विकल्प चुना। परिवहन निगम की ओर से त्योहार पर पर्याप्त बसों के संचालन का दावा किया गया था, लेकिन बस अड्डों के अलावा प्रमुख चौराहों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के भूड़ चौराहा, खुर्जा रोड, शिकारपुर बाइपास, अनूपशहर बस अड्डा, स्याना बस अड्डा और डिबाई रोड पर सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और पुरुष यात्रियों की भीड़ जुटी रही। दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में पहले से ही यात्री खचाखच भरे हुए पहुंच रहे थे। बस रुकते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष यात्रियों की भीड़ के चलते महिलाओं और बच्चों को बस में चढ़ने तक का मौका नहीं मिल पा रहा था। बस में चढ़ने के बाद सीट पाने के लिए भी यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा तो कुछ ने काफी देर तक इंतजार करने के बाद निजी बसों और डग्गामार वाहनों का रुख किया। इनमें अधिक किराया देने के बावजूद यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में कई यात्रियों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ा।
--
एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस
गाजियाबाद जा रहे सुभाष ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब एक घंटे से भूड़ चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई भी बस खाली नहीं मिल रही है। वहीं, नोएडा जा रही सिमरन ने बताया कि वह भाई को टीका लगाने के लिए जा रही हैं लेकिन नोएडा जाने के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। दिल्ली जा रहे मनीष ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कुछ बसें आ भी रही हैं तो पहले से ही यात्रियों से भरी हुई हैं। ऐसे में निजी वाहन तलाशने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही स्थिति अन्य यात्रियों की भी रही।

--
कोट
भाई दूज पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बस अड्डे पर बसों के पहुंचते ही उन्हें तत्काल रवाना किया गया। डिपो की अधिकांश बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है, जबकि शेष बसें अन्य मार्गों पर संचालित हैं। बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित बैठाने के बाद गंतव्य को रवाना किया गया। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो

खुर्जा में रोडवेज स्टैंड पर बस के इंतज़ार में खड़े यात्री। संवाद

खुर्जा में रोडवेज स्टैंड पर बस के इंतज़ार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed