{"_id":"6af990f6b317f751640e9b24","slug":"young-man-found-hanging-from-tree-near-the-cremation-ground-in-budaun-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: श्मशान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता बोले- शराब पीने का आदी था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: श्मशान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता बोले- शराब पीने का आदी था बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:31 PM IST
Link Copied
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गांव फरीदापुर सानी निवासी अजमेंद्र (40 वर्ष) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर लटका मिला। वह शनिवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर सानी रोशन लाल ने बताया कि उनका बेटा अजमेंद्र शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता था। देर शाम तक घर नहीं आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। रोशन लाल ने बताया कि अजमेंद्र शराब पीने का आदी था। इसलिए रविवार सुबह को उसकी तलाश करने शराब बिकने वाले अड्डों पर निकल गए। अजमेंद्र वहां भी नहीं मिला। इसके बाद वह गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पहुंचे, तो देखा अजमेंद्र पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ था।
उन्होंने बताया कि अजमेंद्र की शादी हो चुकी है और उसके बेटा-बेटी है। पत्नी अजमेंद्र के शराब पीने से परेशान होकर अपने मायके में रहती थी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि युवक के फंदे पर लटका मिलने की सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव के पंचनामा की कार्रवाई की। अभी इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।