{"_id":"6ae8a204c5a15849d10751d5","slug":"video-traffic-month-begins-police-hold-an-awareness-bike-rally-in-budaun-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली
Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
Link Copied
बदायूं में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, कार में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। यातायात माह के दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।