Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lord Govardhan worshipped with devotion at Vishwa Hari Mandir

Budaun News: विश्व हरि मंदिर में श्रद्धा से पूजे गए गोवर्धन भगवान

Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Govardhan worshipped with devotion at Vishwa Hari Mandir
बदायूं शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में विश्व हरि मंदिर में गोवर्धन पूजा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत
बदायूं। मोहल्ला शहबाजपुर स्थित विश्व हरि मंदिर में गोवर्धन भगवान की श्रद्धा के साथ पूजा की गई। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चे सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

विश्व हरि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसमें मंदिर कमेटी की ओर से यशवी, अनायेशा, प्रज्ञान, शन्वी, आद्या, वर्चस्व और अविका समेत अन्य बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अंत में भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट की सब्जी का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गोवर्धन से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा सभी के कल्याण की कामना की। इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, निर्दोष सक्सेना, प्रातेश, आकाश, प्रज्ञेश, अमन, रूपांक अग्रवाल, इशांक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

उसावां में भी श्रद्धा से मनाया गया अन्नकूट
उसावां। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नकूट मनाने के लिए सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत, गाय और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाईं। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की गई। अन्नकूट के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को खीर, पूड़ी, सब्जी, मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाने की परंपरा चली आ रही है। संवाद


रियोनाई के गवां देवता मंदिर में बंटा अन्नकूट का प्रसाद

उघैती। गांव रियोनाई स्थित गवां देवता मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर शेखर सक्सेना, आशीष सक्सेना, सुमित कुमार पप्पू, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

बदायूं शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में विश्व हरि मंदिर में गोवर्धन पूजा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत

बदायूं शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में विश्व हरि मंदिर में गोवर्धन पूजा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed