{"_id":"6b0971dba53308224406e20c","slug":"video-roadways-employees-staged-a-protest-in-budaun-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के आह्वान पर शुक्रवार को परिवहन निगम के बदायूं डिपो में कर्मचारियों की सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष असद कदीर खां ने की। इसमें ट्रैफिक, स्टेशन, कार्यशाला शाखा के संविदा चालक-परिचालक एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया।
सभा में कर्मचारियों ने पारिश्रमिक में वृद्धि, चरणबद्ध नियमितीकरण, भविष्य व सामाजिक सुरक्षा तथा नियमित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संगठित व अनधिकृत संचालन, छोटी गाड़ियों की ओर से की जा रही डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों की ओर से परमिट की शर्तों के उल्लंघन से निगम को हो रही आर्थिक चोट का विरोध किया गया। अतिरिक्त कर (यात्री-कर) की दरों में विद्यमान असमानता को दूर करने और निराकरण की भी मांग उठी। सभा में परिषद ने 30 अक्टूबर 2026 को प्रेषित नोटिस में घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम व नोटिस के साथ संलग्न मांग-पत्र का पूर्ण समर्थन किया गया। सभा ने मुख्यमंत्री की ओर से पिछले वर्ष बजट में परिवहन निगम को दी गई आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद दिया। सभा ने शासन और निगम प्रबंधन से मांग की कि 30 अक्टूबर के मांग-पत्र की मांगों पर 15 दिसंबर तक संतोषजनक निर्णय लिया जाए। चेतावनी दी गई कि ऐसा न हुआ तो डिपो के कर्मचारी 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित क्षेत्र स्तरीय धरना-प्रदर्शन रैली में भारी संख्या में भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।