{"_id":"6a8bfd7c1ad9b5bf440627f6","slug":"video-massive-surge-of-faith-witnessed-at-kachhla-in-badaun-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय दिखा गंगा का किनारा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय दिखा गंगा का किनारा; देखें वीडियो
बदायूं में रविवार को दिन में जहां कछला गंगा घाट और सड़कें खाली नजर आईं, वहीं रात में दस बजे के बाद एकाएक इतनी भीड़ पहुंच गई कि सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। देर रात दो बजे तक लाखों की संख्या में कांवड़िये पहुंच गए। सोमवार तड़के तक लगभग लाखों श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर डुबकी लगाई और जल भरकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु चार किलोमीटर पहले ही अपनी-अपनी गाड़ियों को खड़ा कर हर-हर महादेव, गंगा मैया के जयकारा लगाते हुए कछला गंगा घाट पहुंचे थे। वहीं, भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सोमवार सुबह तक गंगा घाट पर भीड़ नजर आई। इसके बाद गंगा घाट खाली नजर आया। हालांकि, शिवालयों में सुबह भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।