{"_id":"690f12d45e8420aea402d8e4","slug":"video-up-new-vande-bharat-train-reaches-najibabad-welcomed-with-flower-showers-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP: नजीबाबाद पहुंची नई वंदे भारत ट्रेन, पुष्प वर्षा से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नजीबाबाद पहुंची नई वंदे भारत ट्रेन, पुष्प वर्षा से किया स्वागत
लखनऊ से सहारनपुर के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और रेल के अधिकारियों ने गर्मजोशी से ट्रेन चालक दल का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने चार वंदे भारत ट्रेनों के साथ लखनऊ से साहनपुर के बीच संचालित ट्रेन का सवेरे वर्चुअल उद्घाटन किया। लखनऊ से चली ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए नजीबाबाद दोपहर 2:35 बजे पहुंची। पुष्प वर्षा के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया।
जनप्रतिनिधियों की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने पुष्प वर्षा के साथ ट्रेन चालक दल के प्रेम सिंह और विपिन कुमार का स्वागत किया। करीब 10 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर सहारनपुर के लिए रवाना किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।