फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to stop the salary of four CHC employees

Bijnor News: सीएचसी के चार कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश

Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Order to stop the salary of four CHC employees
स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. केके राहुल के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, दवा कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, ओपीडी कक्ष और एएनसी वार्ड समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर डॉ. राहुल ने सफाईकर्मी प्रदीप जोनी, वार्ड बॉय भोगराज व शाकिर तथा वार्ड आया ज्योति का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. राहुल ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अस्पताल में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. रहमत, डॉ. अभिजीत भारद्वाज, डॉ. अनमोल अरोरा, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, आईओ वीर सिंह, एचआई राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार समेत चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed