फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State highway closed, water filled on roads of nine villages

Bijnor News: स्टेट हाईवे बंद, नौ गांवों के रास्तों पर भरा पानी

Wed, 09 Sep 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
State highway closed, water filled on roads of nine villages
मदद के हाथ-जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट मेरठ रोड पर क्षतिग्रस्त सड़क में बनी खाई क
जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा खादर क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। एक ओर पिछले छह दिन से हस्तिनापुर मार्ग स्टेट हाईवे अभी भी बंद हैं, वहीं क्षेत्र के कई गांवों में सड़कें अब भी पानी में डूबी होने के कारण सामान्य आवागमन बाधित है। स्कूल वाहन नहीं पहुंचने से नौ गांवों के सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो गया है। दैनिक यात्री जुगाड़ के पुल व ट्रैक्टर से आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम तक कई स्थानों पर पानी बढ़ रहा था, लेकिन मंगलवार को जलस्तर में कमी आने से कुछ राहत मिली। इसके बावजूद दत्तियाना, सुजातपुर खादर, कुमरिया, मुजफ्फरपुर खादर, सियाली, जमालुदीनपुर का खेड़ा, जलालपुर खादर, रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी समेत कई गांवों का संपर्क अभी सामान्य नहीं हो सका है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण स्कूली वाहन गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोचिंग के लिए गांवों से बाहर जाने वाले युवा भी आवागमन बाधित होने के कारण घरों में रहने को मजबूर हैं। खेतों और रास्तों में पानी भरा होने से पशुपालक हरा चारा भी नहीं ला पा रहे हैं। ऐसे में पशुओं का पेट भरना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर भी आवागमन बाधित
बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर भी आवागमन पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। फिलहाल कुछ बाइक सवार ही जोखिम उठाकर निकल रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर बनाए गए अस्थायी जुगाड़ के पुल से भी लोग आवागमन कर रहे हैं। राहगीर मोहित कुमार, नागेंद्र सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर की ओर बाइक से जाने में आगे कोई विशेष परेशानी नहीं है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क और जलभराव वाले हिस्से को पार करना सबसे बड़ी समस्या है। दैनिक यात्री अपनी कारें सड़क के दूसरे छोर पर खड़ी कर जुगाड़ के पुल और ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे जलभराव को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जलभराव के कारण जहां समस्या हो रही है, वहां टीम भेजी जा रही है। अभी पानी होने के कारण कुछ रास्ते बंद हैं। ग्रामीणों को राहत भिजवाई जा रही है। ...प्रशांत वर्मा, एसडीएम चांदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed