{"_id":"6afedd5ff08f234181080019","slug":"video-bku-workers-continue-four-day-protest-outside-sdm-office-despite-ban-in-bijnor-2026-11-19-1795087711","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रतिबंध के बावजूद एसडीएम कार्यालय के बाहर चार दिन से धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता, हटाने के आदेश पर बढ़ा असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रतिबंध के बावजूद एसडीएम कार्यालय के बाहर चार दिन से धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता, हटाने के आदेश पर बढ़ा असंतोष
बिजनौर के धामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता चार दिन से अपनी मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। तहसील प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार परिसर में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के लिए नहटौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सिंचाई विभाग की जमीन चिन्हित की है और वहीं धरना देने को कहा है। एसडीएम प्रिंस कुमार ने धरनास्थल पर बजाई जा रही रागिनी और डीजे बंद करा दिए। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है और राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही है। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। नहटौर नगर क्षेत्र के अध्यक्ष रिंकू राठी ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कार्यकर्ता धरना जारी रखेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।