Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway: Land purchased from three farmers on the first day

गंगा एक्सप्रेस : पहले दिन तीन किसानों से खरीदी गई जमीन

Fri, 20 Nov 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Land purchased from three farmers on the first day
9275 वर्गमीटर भूमि का कराया गया बैनामा, बृहस्पतिवार से शुरू हुई आधिकारिक प्रक्रिया
विज्ञापन

1050 हेक्टेयर जमीन का होना है बैनामा, तहसील में लिखा-पढ़ी के बाद बैनामे शुरू
जिले की तीनों तहसील में 147 किलोमीटर लंबी बनेगी गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन पपावर खुर्द के तीन किसानों से कुल 9275 वर्गमीटर भूमि का बैनामा कराया गया। तहसील स्तर पर जरूरी लिखा-पढ़ी पूरी होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा किया। अब आने वाले दिनों में अन्य किसानों से भी भूमि खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जिले में कुल 1050 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया जाना है। इसके लिए संबंधित किसानों और भूमि संबंधी अभिलेखों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तीन किसानों की जमीन का बैनामा होने के साथ ही भूमि खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई। पपावर खुर्द निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र गोपी सिंह की 3710 वर्गमीटर, विकास पुत्र कामेंद्र सिंह की 1855 वर्गमीटर, सुरेंद्र सिंह पुत्र गोपी सिंह की 3710 वर्गमीटर जमीन का बैनामा कराया गया। इसके बाद डीएम जोगिंदर सिंह ने किसानों को सम्मानित किया। प्रशासन की ओर से तहसीलों में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बैनामे शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


- बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे की 147 किलोमीटर लंबी सड़क
जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की 147 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। यह सड़क चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इसके निर्माण के लिए इन तीनों तहसील क्षेत्रों में किसानों की जमीन खरीदी जानी है। कुल 1050 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होने के बाद एक्सप्रेसवे निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--- गंगा एक्सप्रेसवे बनने से बिजनौर को होंगे ये फायदे
-दिल्ली और पश्चिमी यूपी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
-किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार
-उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास- बिजनौर में निवेश के नए अवसर मिलेंगे
-जमीन और कारोबार की संभावनाएं बढ़ेंगी
-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
-आवागमन में समय और ईंधन की बचत

वर्जन:
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के बैनामे शुरू करा दिए गए हैं। शीघ्र ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाए। पहले दिन तीन बैनामे कराए गए। - जोगिंदर सिंह, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed