Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
VIDEO : BKU Chadhuni staged a sit-in protest at the main gate of Bilai sugar mill in Bijnor, these are the demands
{"_id":"6788f008645dae40b108999e","slug":"video-bku-chadhuni-staged-a-sit-in-protest-at-the-main-gate-of-bilai-sugar-mill-in-bijnor-these-are-the-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर भाकियू चढूनी का धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर भाकियू चढूनी का धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:09 PM IST
Link Copied
हल्दौर थानाक्षेत्र में बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर भाकियू चढूनी का किसानों के गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे मिल प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया।
गुरुवार को बिलाई चीनी मिल पर भाकियू चढूनी के पउप्र के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी की अगुवाई में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि बिलाई चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु हुए करीब तीन माह बीत चुके है। मिल पर किसानों का करीब 165 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यूनिट हेड विजयवीर सिंह राणा, गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश राठी को अपने बीच बैठा लिया। मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के गन्ने का शीघ्र समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया। किसान गन्ना समेत भुगतान को लेकर अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है। इस अवसर पर परवेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, मुस्तकीम, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।