फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A penchant for speeding, aversion to helmets 4,767 challans issued in a month

Bhadohi News: सड़क पर रफ्तार का शौक, हेलमेट से परहेज, एक माह में 4767 चालान

Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A penchant for speeding, aversion to helmets 4,767 challans issued in a month
ज्ञानपुर। जिले में युवाओं की मनमानी भारी पड़ रही है। निर्देशों के बाद भी बिना हेलमेट वाहन चलाने के साथ ही ओवरस्पीड बाइकिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल अगस्त महीने में यातायात विभाग की टीम ने कुल 7081 चालान किए हैं। इनमें 6584 चालान केवल बाइक के हैं। इसमें से बिना हेलमेट के 4767 और ओवरस्पीड के 789 चालान काटे गए हैं। बिना हेलमेट के चालान में 20 से 40 वर्ष के बीच के युवाओं की संख्या करीब 3214 है। ओवर स्पीड और बिना हेलमेट वाहन चलाना युवाओं का पैशन बनता जा रहा है, जिससे उनकी जान पर बन जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन न सिर्फ विभाग के लिए चिंता का विषय है, बल्कि नियमों का पालन न करने वाले अपनी जान से भी खिलवाड़ करते हैं। अगस्त माह में यातायात विभाग की टीम ने कुल 7081 वाहनों का चालान किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो विभाग हर दिन करीब 235 से 236 लोगों का चालान कर रहा है।
विज्ञापन

इनमें करीब 90 फीसदी बाइक चालक होते हैं। जिले की तमाम सड़कों पर अक्सर बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले सामने आते हैं। हेलमेट न लगाने से उनके सिर में कई बार गंभीर इंजरी भी हो जाती है। चिंता की बात यह है कि सबसे अधिक युवा इसके शिकार हो रहे हैं। प्रयासों के बाद भी युवाओं के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाने में महिलाएं आगे, केवल 45 का कटा चालान
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों में युवाओं की ओर से लापरवाही तो बरती जा रही है, लेकिन महिलाएं इसका पालन कर रही हैं। पूरे माह के दौरान बिना हेलमेट के 4767 चालान हुए हैं, लेकिन इनमें सिर्फ 45 महिलाओं का चालान बिना हेलमेट पहनने पर किया गया है। इस बीच मोबाइल से बात कर बाइक चलाने वाले 43 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2026 में यातायात चालान
कुल चालान : 7081
बाइक : 6584
चार पहिया : 497
बिना हेलमेट : 4767
मोबाइल से बात : 43
युवाओं में हेलमेट न लगाना एक बड़ी समस्या है। कई तो ऐसे होते हैं, जो हेलमेट तो लिए होते हैं, लेकिन लगाते नहीं है। इससे कुल चालान में हेलमेट न लगाने के चालान सबसे अधिक हुए है। अगस्त में 3214 युवाओं का बिना हेलमेट लगाने पर चालान हुआ है। इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा काफी कम है। पूरे माह में केवल 45 महिलाओं का ही बिना हेलमेट लगाने पर चालान किया गया है। - राकेश सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed