{"_id":"6aa3122c21e9bde25b01ead3","slug":"officers-should-avoid-submitting-incorrect-and-misleading-reports-on-the-igrs-portal-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148452-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आईजीआरएस पोर्टल पर गलत और भ्रामक आख्या देने से बचें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आईजीआरएस पोर्टल पर गलत और भ्रामक आख्या देने से बचें अफसर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह ने बताया कि श्रेणी सी के संदर्भों को संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा गलत आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रकरण में तथ्य छिपाने या गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस से संबंधित नवीनतम शासनादेशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निरीक्षण करने जाए तो फोटो और दो गवाहों का सिग्नेचर भी कराए। डीएम ने विशेष रूप से उन गावों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए, जहां शिकायतों की संख्या अधिक है। सभी विभागों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जिन विभागों में आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरण पाए गए हैं, उनसे तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, पीडी आदित्य कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम अरुण दीक्षित, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय, एआरटीओ राम सिंह आदि रहे।