{"_id":"69fe016ea6b63bf9770a7c18","slug":"video-red-cross-distributes-nutrition-kits-to-100-tb-patients-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेड क्रॉस ने किया 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड क्रॉस ने किया 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण, VIDEO
विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां 12 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके बाद रेडक्रॉस कार्यालय पर 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरित किया गया। पोटली हाथ में मिलते ही मरीजों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि युद्ध और आपदा के समय रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेडक्रॉस को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े समाज के हर वर्ग तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। डीएम ने 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। कहा, जिला टीबी मुक्त की ओर अग्रसित है। मरीज को नियमित दवाओं का सेवन करना चाहिए। जिससे आप जल्द स्वस्थ्य होंगे। वहीं आरडी डायग्नोस्टिक, सौरभ डायग्नोस्टिक, कान्हा अल्ट्रासाउंड, सुभद्रा डायग्नोस्टिक आदि के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सीएमओ ने डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यों में चिकित्सा विभाग हर तरह से सहयोग करेगा। मौके पर हरेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद इरशाद खान, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डॉ. ओपी शुक्ला, डीटोओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद दूबे, अभय श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, अखिलेश शुक्ला आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।