{"_id":"6a34104f7fcf74fa1303764b","slug":"video-left-wing-parties-protest-at-the-collectorate-against-us-attack-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन, VIDEO
भारतीय जहाजों पर हमले और तीन भारतीय नागरिकों की मौत के मामले को लेकर संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मामले को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी नौसेना का कथित हमला ठीक नहीं है। इसे भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान पर हमला बताया। वाम दलों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांतों के खिलाफ है। साथ ही केंद्र सरकार से अमेरिका के विरोध में कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाने, हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने और मृतक नाविकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मांग की कि इस पूरे मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाना आवश्यक और न्यायसंगत है। प्रदर्शन में भाकपा (माले), माकपा, भाकपा और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, बनारसी सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, इंद्रदेव पाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।