{"_id":"69dd1dc3d8e877db030fff11","slug":"video-kalash-yatra-sets-out-amidst-auspicious-songs-and-chants-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंगल गीतों के साथ निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल गीतों के साथ निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे; VIDEO
डीघ ब्लॉक के कलिंजरा गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गांव में सुबह आठ बजे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर लाल पीले वस्त्रों में मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारम्भ होकर पक्के गंगा घाट पर पहुंची। हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ निकली महिलाएं मंगलगीत गातीन निकल रही थी। कथा व्यास डॉ. रामानंद महाराज ने गंगा पूजन कराया। जिसके बाद मातृ-शक्तियों ने कलश में पवित्र गंगा जल भरकर सिर पर धारण किया और धार्मिक जयघोष के बीच कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में रथ पर विराजमान श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य झांकी सबके आकर्षण का केंद्र रही। कथा व्यास डॉ. रामानंद महाराज ने बताया कि कलश यात्रा का विशेष महत्व होता है। कलश को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। जल से भरा कलश सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का संचार करता है। मौके पर जय शंकर तिवारी, सचिन तिवारी, रवि शंकर पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, रमा शंकर मिश्र, शोभनाथ तिवारी, अरूण मिश्र, मुनीब तिवारी, रिंकेश तिवारी, माता स्वरूप, मीरा मिश्रा, प्रियंका, पूजा, गुड़िया आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।