{"_id":"6a186a2ded527011140de5ca","slug":"video-deendayal-upadhyay-training-concludes-in-bhadohi-in-the-presence-of-minister-mahendra-nath-pandey-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विचार से संगठन बनता है और संगठन से राष्ट, भदोही में बोले मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विचार से संगठन बनता है और संगठन से राष्ट, भदोही में बोले मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के चित्रांगन लॉन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन कुल पांच सत्र हुए। अलग-अलग सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी इतिहास, कार्य विस्तार व बूथ प्रबंधन के साथ कार्यकर्ता भूमिका के साथ संगठन प्रवाह के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, और पंडित दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन है। जब कार्यकर्ता इस विचार को बूथ तक ले जाएगा, तभी 2027 में हम जनता का विश्वास फिर जीतेंगे। विचार से ही संगठन बनता है और संगठन से ही राष्ट्र बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश का संचार किया। इसके पहले भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर विद्यासागर सोनकर, कार्यकर्ता की भूमिका विषय पर अनिल श्रीवास्तव व संगठनात्मक प्रवाह विषय पर अशोक पांडेय व अरविंद पांडेय ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक दीनानाथ भास्कर, वर्ग प्रभारी सरोज कुशवाहा विधायक, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, रमेश पासी, गोपीगंज चेयरमैन जितेन्द्र गुप्ता, ज्ञानपुर डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, मीडिया प्रभारी नागेन्द्र नाथ मिश्रा नवीन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नागेंद्र सिंह, संयोजक लालता सोनकर, सहसंयोजक अखिलेश तिवारी और धन्यवाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।