{"_id":"6970ec8280e7d8e31003bb6f","slug":"video-congress-public-meeting-government-is-hatching-conspiracy-to-end-mnrega-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की चौपाल...सरकार रच रही मनरेगा को खत्म करने की साजिश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की चौपाल...सरकार रच रही मनरेगा को खत्म करने की साजिश; VIDEO
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बुधवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से जगन्नाथपुर में चौपाल आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को मनरेगा के नाम बदलने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती, काम के दिनों में कमी और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी से करोड़ों परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ पूरी मजबूती से लागू करने, 200 दिन काम देने और समय से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध कर रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों को पूरा काम, पूरा भुगतान और सम्मानजनक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन गांव-गांव चलाया जाएगा। प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। संचालन मंडल अध्यक्ष राजनाथ यादव ने किया। मौके पर दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दुबे, अवधेश पाठक, नाजिम अली, नितिन सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्रा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।