{"_id":"6b06ad9a7afb56c5eb0b694a","slug":"video-bhadohi-700-employees-of-vb-jiramji-stage-a-work-boycott-demanding-an-increase-in-their-honorarium-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर वीबी-जीरामजी के 700 कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर वीबी-जीरामजी के 700 कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
ज्ञानपुर। अल्प मानदेय और मानव संसाधन नीति निर्धारित नहीं होने से नाराज वीबी-जीरामजी कर्मचारी महासंघ के करीब 600 से 700 कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विकास भवन में जुटे रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक समेत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि की मांग उठाई। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर दो दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 16 वर्षों से मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों का मानदेय अब भी बेहद कम है। इससे उन्हें अपने और परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।