Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Appeal of MD of Bhadohi Electricity Corporation, consumers should take advantage of OTS and deposit the outstanding bills
{"_id":"675192cb1829dbd3ee022eb5","slug":"video-appeal-of-md-of-bhadohi-electricity-corporation-consumers-should-take-advantage-of-ots-and-deposit-the-outstanding-bills","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही विद्युत निगम के एमडी की अपील, ओटीएस का लाभ उठा उपभोक्ता जमा करें बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही विद्युत निगम के एमडी की अपील, ओटीएस का लाभ उठा उपभोक्ता जमा करें बकाया बिल
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार बृहस्पतिवार को सुरियावां उपकेंद्र कार्यालय पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से रूबरू होकर एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता पुराने बकाए को जमा कर दें। जिससे भविष्य में उनको परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में लागू होगी। यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी। प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर तक कुल 16 दिन, दूसरा चरण एक से 15 जनवरी तक कुल 15 दिन, तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक कुल 16 दिन रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के समय 30 सितंबर तक के विद्युत बिलों के मूल बकाए का 30 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक योजना के प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में सर्वाधिक छूट मिलेगा। सभी प्रकार के उपभोक्ता अपने नजदीकी विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र के माध्यम से या विभागीय वेबसाइट वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकेंगे। विलंबित भुगतान अधिभार में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान पर प्रथम चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत, और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में छूट क्रमशः 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक, और निजी संस्थानों के लिए यह छूट क्रमशः 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, और 40 प्रतिशत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।