{"_id":"66220e5871b534eea30473cf","slug":"video-paka-btha-para-matathatao-ka-le-vashashha-itajama-bthana-ka-le-safa-oura-pana-ka-pana-ka-vayavasatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिंक बूथ पर मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम, बैठने के लिए सोफा और पीने के पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिंक बूथ पर मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम, बैठने के लिए सोफा और पीने के पानी की व्यवस्था
पीलीभीत और बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पोलिंग बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 403 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर के केसर इंटर कॉलेज में आर्दश बूथ बनाया गया है। यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। नगर पालिका परिसर में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। दोनों बूथों को गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मतदाताओं के बैठने के लिए सोफा भी रखे गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां ड्यूटी पर तैनात एसआई ज्योति त्यागी से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। ज्योति त्यागी ने कहा कि पिंक बूथ पर मतदाताओं के बैठने के लिए और पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।