फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three youths swept away in a river along with their bike in Bareilly

यूपी: बरेली में बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, तीनों का नहीं लगा पता

Mon, 07 Sep 2026 11:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 07 Sep 2026 11:41 PM IST
सार

बरेली के आंवला में सोमवार को बारिश के बाद बड़ी घटना हो गई। तीन युवक बाइक समेत अरिल नदी में बह गए। घटना तब हुई, जब तीनों युवक बाइक से रपुटा पुल पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर तेज बहाव के कारण पानी में बह गई। 

विज्ञापन
Three youths swept away in a river along with their bike in Bareilly
रात में मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग के बीच डरुआपुर गांव के पास अरिल नदी पर बना रपटा पुल पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इस पर सवार तीन लोग बाइक समेत नदी की तेज धार में बह गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहले थाना पुलिस और फिर रात में डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। तीनों की तलाश में कई टीमें लगी रही, लेकिन इनके नाम पते की भी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


डरुआपुर निवासी सौरभ शर्मा और भीमपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक श्रीपाल लोधी ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बाइक सवार तीन युवक रपटा पुल पार कर रहे थे। बरसात में अरिल नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है। नदी का पानी पुल के करीब डेढ़ फुट ऊंचा बह रहा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया था रोकने का प्रयास
ग्रामीणों ने तीनों को रोकने का काफी प्रयास किया और पुल पर तीन सवारी न जाने की चेतावनी दी। बावजूद वे नहीं माने और बढ़ते चले गए। पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला। तीनों पानी में बहते हुए दूर चले गए। इनमें से एक युवक ने तैरकर बचने का प्रयास किया लेकिन वह काम नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पास मौजूद ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बिशारतगंज और आंवला थाने की पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और एसडीएम सुशील मिश्रा ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली।

नशे की हालत में थे तीनों
डीएम और एसएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में बात की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि तीनों युवक बीस से तीस साल उम्र के होंगे। वह काफी देर से पुल के आसपास दिखाई दे रहे थे। एक बार लोगों ने उन्हें पेड़ के नीचे बैठे देखा। शायद वह कोई नशा कर रहे थे। जब ये लोग बाइक पर बैठकर पुल की ओर जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, बावजूद उन्होंने कुछ नहीं सुना।

आसपास के गांवों में दी जानकारी : एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बाइक सवार युवक कौन थे, कहां से कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में चौकीदारों व अन्य माध्यम से सूचना कराई है लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर एसडीआरएफ व एक कंपनी पीएसी फ्लड रेस्क्यू करने में जुटी हैं। रात होने की वजह से दिक्कत आ रही है। फिलहाल बाइक का भी पता नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed