{"_id":"6a871386954290b06a02d774","slug":"video-woman-brought-from-raipur-and-sold-for-rs20000-four-accused-arrested-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: रायपुर से महिला को लाकर 20 हजार में बेचा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: रायपुर से महिला को लाकर 20 हजार में बेचा, चार आरोपी गिरफ्तार
बदौसा थाना क्षेत्र में महिला की खरीद-फरोख्त के मामले में एएचटीयू पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें भेज दिया गया है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव में कुछ लोगों ने एक महिला की खरीद-फरोख्त की है। सूचना मिलने पर एएचटीयू पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर महिला को गांव से बरामद किया। उसका बयान दर्ज कराने के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 20 अगस्त को एएचटीयू पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में हड़हामाफी गांव के विनय, रामभवन, गरीबदास व उदित उर्फ लक्कू हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।